
नई दिल्ली, 25 मई (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने स्वतंत्रता सेनानी रासबिहारी बोस को भावपूर्ण नमन किया है। श्री नायडू ने मंगलवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि रासबिहारी बोस ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गदर आंदोलन में अग्रणी रहे जिससे आजाद हिंद फौज की स्थापना की गई। श्री नायडू ने कहा, “इस धरती के क्रांतिकारी महान सपूत रासबिहारी बोस को उनकी जयंती पर भावपूर्ण नमन। उनके महान बलिदान और राष्ट्र के प्रति प्रेम को सदैव याद रखा जाएगा।”