GlobelNational

पुलिस मुठभेड़ में दो लाख की इनामी महिला नक्सली ढेर

दंतेवाड़ा/रायपुर, 31 मई (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। नक्सल प्रभावित जिला दंतेवाड़ा के गीदम थाना क्षेत्र के गुमलनार में डीआरजी पुलिस एवं नक्सलियों के बीच आधे घंटे चली मुठभेड़ में 2 लाख की इनामी महिला नक्सली को मार गिराया गया है। मुठभेड़ सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे बजे हुई। जिसमें जवानों ने दो लाख की इनामी महिला नक्सली को ढेर करने में सफलता हासिल की है।मृतक महिला नक्सली की पहचान पल्लेवेया, पीएस भैरमगढ़ निवासी गुड्डी पेक्को की 24 साल की बेटी वाइको पेक्को के रूप में हुई है। जवानों ने महिला का शव बरामद किया है। महिला नक्सली पीएलजीए प्लाटून नंबर 16 सदस्य की सदस्य थी। काली पोशाक के साथ पिठू, 2 किलो आईईडी, जूते, दवाएं और दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री भी बरामद की गई है। मुठभेड़ स्थल से दो देशी हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस दल सुरक्षित है और वापस लौट रहा है। खबर की पुष्टि दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker