Globel

स्थायी समिति अध्यक्ष ने की संपत्ति कर विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

नई दिल्ली, 08 अगस्त (सक्षम भारत)। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के स्थायी समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश ने गुरूवार को संपत्ति कर विभाग के अधिकारियों के साथ संपत्ति कर संग्रहण बढाने के लिए समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान संयुक्त कर निधार्रक एंव समाहर्ता, एम.ए. रहमान व संपत्ति कर विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। जय प्रकाश ने कहा कि जैसे के हम सभी जानते है कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम एक वित्तीय संकट से गुजर रहा है, जिस से उभरने के लिए हमे अपना राजस्व बढाने की अत्यन्त आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संपत्ति कर निगम के लिए राजस्व अर्जित करने का मुख्य स्रोत है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बहुत सारे नागरिक अपना संपत्ति कर जमा करवाना चाहते है मगर जानकारी के अभाव में नहीं करवा पाते है, हमे ऐसे नागरिकों तक अपनी पहुच बनानी होगी ताकि उत्तरी दिल्ली नगर निगम का राजस्व बढ सके और निगम को आत्मनिर्भर बना सके। श्री प्रकाश ने कहा कि हम सब के मिलकर घर-घर जा कर लोगो को संपत्ति कर के बारे में बताना होगा के कैसे उन के द्वारा दिए गए कर से उत्तरी दिल्ली नगर निगम नागरिकों के हित में विकास विकास कार्य करती है और उन्हें बेहतर सुविधाए देती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker