
नई दिल्ली, 21 जुलाई (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने देशवासियों को मुसलमानों के त्यौहार ईद-उल-जुहा की शुभकामनाएं दी है। श्री नायडू ने बुधवार को यहां जारी एक संदेश में आशा व्यक्त की कि यह त्यौहार हमारे समाज में सद्भावना सौहार्द लायेंगा। श्री नायडू ने कहा, “ईद उल जुहा के अवसर पर श्रद्धालु देशवासियों हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान के प्रति अगाध विश्वास, समर्पण, त्याग के इस पर्व को पारंपरिक आस्था और सादगी से मनाएं। महामारी के इस दौर में सावधान रहें, सुरक्षित रहें।”