निक्की तंबोली के नखरों पर भड़के रोहित शेट्टी, कहा- आपसे बेहतर थे सौरभ राज जैन

मुंबई, 09 अगस्त (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। ‘खतरों के खलिाड़ी 11’ में ताजा एपिसोड में निक्की तंबोली को जबरदस्त डांट पड़ी है। यही नहीं, शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने निक्की की क्लास लगाते हुए उनसे यहां तक कहा कि उनसे बेहतर तो सौरभ राज जैन थे, जो शो से अब एलिमिनेट हो गए हैं। यह पूरा माजरा एक टास्क के दौरान हुआ, जहां रोहित शेट्टी ने निक्की तंबोली के तेवर देखकर उन्हें जमकर डांट लगाई। निक्की का शो में यह दूसरा मौका है। उन्हें एक बार एलिमिनेट होने से बचाया जा चुका है। रोहित का गुस्सा इसलिए भी था कि सेकेंड चांस मिलने के बावजूद निक्की उसकी कोई कद्र नहीं कर रही हैं।
निक्की तंबोली शो में राहुल वैद्य और अनुष्का सेन के साथ श्वेता तिवारी की टीम का हिस्सा हैं। उन्हें एक लोहे की जंजीर से बांधा गया था। टास्क के दौरान उन्हें एक बक्से में से चाबी निकालती थी। बक्से में कीड़े-मकौड़े और सांप भरे हुए थे। निक्की अपने डर पर काबू नहीं कर पाईं और उन्हें इस टास्क को करने से पहले ही छोड़ दिया। जबकि उनकी साथ अनुष्का लगातार टास्क को पूरा करने की कोशशि कर रही थीं।
इस दौरान जहां अनुष्का सेन ने टास्क पूरा किया, वहीं निक्की बिना कोशशि किए वॉकआउट कर गईं। रोहित शेट्टी ने उनका मनोबल बढ़ाने की पूरी कोशशि की। लेकिन निक्की नहीं मानीं। इसी पर रोहित गुस्सा हो गए। उन्होंने निक्की से कहा कि सौरभ राज जैन उनसे कहीं बेहतर कंटेस्टेंट थे।
रोहित शेट्टी ने कहा, ‘हर कोई इतना खुशकिस्मत नहीं होता कि उसे दोबारा मौका मिले। ऑफ द रिकॉर्ड मैं यह कहना चाहूंगा कि सौरभ आपसे ज्यादा बेहतर और डिजर्वंिग कंटेस्टेंट थे।’ रोहित ने निक्की को समझाने की कोशशि की कि टीम के बाकी के पांच सदस्य अभी उन पर डिपेंड कर रहे हैं। रोहित ने यहां तक कहा कि निक्की का बर्ताव उनके प्रोफेशन के लिए असम्मानजनक है।
‘खतरों के खलिाड़ी 11’ के शुरू होते ही पहले ही हफ्ते में निक्की ने तीन टास्क इसी तरह करने से इनकार कर दिया था। केपटाउन से लौटने के बाद निक्की ने ‘स्पॉटबॉय’ को दिए इंटरव्यू में कहा भी था कि उन्होंने अपने फैन्स और परिवार को निराश किया है। उन्हें थोड़ी और कोशशि करनी चाहिए थी। अपने डर पर काबू पाना चाहिए था।