Globel

जावेद अली की प्रस्तुति के साथ सम्पन्न हुआ महरौली मानसून उत्सव

नई दिल्ली, 01 सितंबर (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। दिल्ली पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित तीन-दिवसीय मानसून उत्सव का बॉलीवुड सिंगर जावेद अली की प्रस्तुति के साथ समापन हो गया। यह उत्सव आम बाग, जहाज महल और झरना में किया गया इसके अलावा हेरिटेज वाक, जिसमें महरौली क्षेत्र में आने वाले मुख्य ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण था, जिसमें इन स्थलों से जुड़े इतिहास की जानकारी दी गई। हेरिटेज वाक के तीन दिनों में 150 लोगों ने भाग लिया जिसमें विदेशाी भी सम्मिलित थे। इस उत्सव के माध्यम से महरौली के धनी एवं समृद्ध इतिहास की जानकारी को दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया, जिसको सभी ने सराहा।

इस तीन दिवसीय उत्सव में स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ पारंपरिक लोकनृत्य, शास्त्रीय संगीत, कव्वाली और फ्यूजन संगीत को प्रोत्साहित किया गया। बाइस्कोप, झूले, स्टापू का खेल, कठपुतली का खेल, सांप सीढ़ी का खेल का भी बच्चों ने आनन्द लिया। उल्लेखनीय है कि कम्पयूटर युग में नई पीढ़ी इसे भूलती जा रही है। इस उत्सव के दौरान चित्रकला की कार्यशाला का भी आयोजन किया गया जिसमें 200 बच्चों ने भाग लिया, तथा कलादीर्धा- झरना, जिसमें मूर्तिकला के विभिन्न आयामों को दर्शाया गया था। उत्सव के अंतिम दिन आम बाग में हरियाणवी लोकनृत्य की प्रस्तुति की गई। इसके साथ ही विरासत, संस्कृति और परंपरा का अनूठा जश्न-तीन दिवसीय विरासतें महरौली मानसून उत्सव का समापन हो गया। इस उत्सव का 20,000 दर्शकों ने लुत्फ उठााया।

स्थानीय निवासी एस.पी. सिंह ने उत्सव के बारे में अपने अनुभव बताते हुए कहा कि मैं 1970 से सक्रिय रूप से महरौली के स्मारकों का अध्ययन कर रहा हूं। महरौली मानसून उत्सव प्रकार के आयोजन से महरौली को एक नई दिशा मिलेगी, मैं विशेषकर झरने में अपना अधिक समय व्यतीत करना पसंद करता हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker