Globel

ईस्ट एमसीडी में विशेष समिति अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव संपन्न

नई दिल्ली, 04 सितंबर (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) में विशेष समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव बुधवार को निगम मुख्यालय पटपड़गंज में संपन्न हुए। सभी पदों के लिए केवल एक ही नामांकन प्राप्त हुए थे इसलिए सभी पदों में निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुए। जिन पदों के लिए चुनाव हुए उनमें नियुक्ति-प्रतिनियुक्ति, अनुशासनात्मक एवं संबद्ध मामले समिति के लिए गुंजन गुप्ता अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए नीतू त्रिपाठी, निर्माण समिति में अध्यक्ष पद के लिए पुनीत शर्मा और उपाध्यक्ष पद के लिए कुसुम तोमर, चिकित्सा सहायता एवं जनस्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष के लिए सचिन शर्मा, उपाध्यक्ष रीना माहेरी, पर्यावरण प्रबंधन सेवा समिति के अध्यक्ष पद के लिए केके अग्रवाल, उपाध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता, उद्यान समिति के लिए अध्यक्ष पद के लिए जुगनू, उपाध्यक्ष के लिए सुमन लता, विधि एवं सामान्य परियोजना समिति के अध्यक्ष पद के लिए गोविंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष रीना देवी, पाषर्दों के रूप आचार संहिता समिति अध्यक्ष (पदेन अध्यक्ष) के लिए दुग्रेश तिवारी, उपाध्यक्ष नीता बिष्ट, उच्चाधिकार प्राप्त संपत्ति समिति अध्यक्ष पद के लिए स्थायी समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए अपर्णा गोयल, हिंदी समिति अध्यक्ष समिति के लिए उपमहापौर (पदेन अध्यक्ष) के उपाध्यक्ष के लिए रीना माहेरी, खेलकूद प्रोत्साहन एवं संबद्ध मामले समिति के अध्यक्ष के लिए उपमहापौर (पदेन अध्यक्ष) उपाध्यक्ष के लिए विजेन्द्री और आासन समिति के अध्यक्ष के लिए उपमहापौर (पदेन अध्यक्ष) उपाध्यक्ष इंद्रा झा, निम्न लेखा समिति के अध्यक्ष के लिए स्थायी समिति अध्यक्ष (पदेन अध्यक्ष) और उपाध्यक्ष अजय शर्मा शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker