GlobelNational

रूस पर अमेरिका के प्रतिबंधों से हम पर खास असर नहीं पड़ेगारू वायु सेना उप प्रमुख

नई दिल्लीए 02 मार्च (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। वायु सेना उप प्रमुख एयर मार्शल संदीप सिंह ने बुधवार को कहा कि रूस पर अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण भारतीय वायु सेना पर खास प्रभाव नहीं पड़ेगा और भारत के दोनों देशों के साथ संबंध मजबूत हैं।

सिंह ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहाए ष्ष्हम जानते हैं कि ;इस समयद्ध भू.राजनीतिक स्थिति कठिन हैण्ण्ण् रूस के साथ हमारे संबंध बरकरार रहेंगे।ष्ष् रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन के खिलाफ सैन्य हमला शुरू किया था। अमेरिका समेत पश्चिमी देशों ने इस हमले के बाद रूस पर कड़े आर्थिक एवं अन्य प्रतिबंध लगाए गए हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या रूस पर अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण भारतीय वायु सेना पर कोई असर पड़ेगाए सिंह ने कहाए ष्ष्चीजें अभी सामने आ रही हैं। हमारी स्थिति बहुत मजबूत हैं और दोनों देशों के साथ हमारे संबंध ;मजबूतद्ध रहे हैं और आपने यह देखा है।ष्ष्

उन्होंने कहाए ष्ष्हम स्थिति का आकलन कर रहे हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि कुछ मुश्किलें होंगीए लेकिन मुझे लगता है कि इनसे हम पर बहुत असर नहीं पड़ना चाहिए। मुझे भरोसा है कि इसके कारण हम पर खास असर नहीं पड़ेगा।ष्ष्

भारतीय वायु सेना उप प्रमुख ने कहा कि यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए तीन विमान रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहाए ष्ष्हम भारतीयों को बाहर निकालने के लिए हर रोज चार उड़ान संचालित कर सकते हैं।ष्ष् वायु सेना उप प्रमुख ने कहा कि सभी भारतीयों को वापस लाए जाने तक निकासी अभियान दिन.रात जारी रहेगा।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker