GlobelNational

नव भारत के निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका : दत्तात्रेय

चंडीगढ़, 07 मार्च (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा है कि भारत को एक सम्पन्न परम्परा और सांस्कृतिक मूल्यों से समृद्ध देश बताते हुये कहा है कि इसके निर्माण और विकास में महिलाओं का प्रमुख स्थान रहा है। श्री दत्तात्रेय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा कि ग्रामीण परिदृश्य में महिलाओं की बड़ी आबादी है। दुर्भाग्यवंश विदेशी शासनकाल में समाज में अनेक कुरीतियां और विकृतियां पैदा हुईं जिससे महिलाओं को उत्पीड़न हुआ। आजादी के बाद महिलाओं का समाज में सम्मान बढ़ा, लेकिन उनके सशक्तिकरण की गति दशकों तक धीमी रही। गरीबी और निरक्षरता महिलाओं की प्रगति में गम्भीर बाधा रही हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल के माध्यम से महिलाओं को व्यवसाय की ओर प्रोत्साहित कर इन्हें आर्थिक रूप से सुदृढ़ किया जा सकता है। विशेषकर कृषि प्रसंस्करण उद्योगों, बैंकिंग सेवाओं और डिजिटलीकरण की मदद से महिलाओं के सामाजिक और वित्तीय सशक्तीकरण की शुरुआत की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker