GlobelNational

रुझानों में चार राज्यों में भाजपाए पंजाब में आप आगे

नई दिल्लीए 10 मार्च ;ऐजेंसी सक्षम भारत। भारतीय जनता पार्टी ;भाजपाद्ध उत्तर प्रदेशए उत्तराखंडए मणिपुर और गोवा विधानसभा चुनावों के रुझानों में सबसे आगे चल रही है जबकि पंजाब में आम आदमी पार्टी भारी बढ़त बनाए हुए है। मणिपुर में एक सीट के आये चुनाव परिणाम जनता दल यूनाइटेड के पक्ष में गये हैं।

उत्तर प्रदेश की 403ए पंजाब की 117ए उत्तराखंड की 70ए मणिपुर की 60 और गाेवा की 40 विधानसभा सीटों के लिए आज चल रही मतगणना में दोपहर 12 बजे तक के रुझानों के अनुसार भाजपा को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अलावा मणिपुर तथा गोवा में भी निर्णायक बढ़त मिली हुई है।

चुनाव आयोग के अनुसार उत्तर प्रदेश की 403 सीटों में से 399 सीटों के रुझानों में भाजपा 252ए सपा 110 तथा अपना दल 12 सीटों पर आगे चल रहा है। इसके अलावा भी कुछ अन्य राजनीतिक दलों के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहरी सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी ;सपाद्ध के उम्मीदवार से करीब 20 हजार मतों से तथा सपा के अखिलेश यादव करहल सीट पर 30 हजार से ज्यादा मतों से आगे चल रहे हैं। राज्य के बुंदेलखंड के सात जिलों की कुल 19 सीटों में सभी पर भाजपा एवं उसके सहयोगी दलों के उम्मीदवार काफी बढत बनाए हुए हैं।

पंजाब में सभी 117 सीटों के रुझान आ चुके हैं और आम आदमी पार्टी 90 सीटों पर आगे हैए कांग्रेस 18ए शिरोमणि अकाली दल छह और भाजपा दो सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब सीट से पीछे चल रहे हैं और पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंहद्ध सिद्धू भी अमृतसर पूर्वी सीट पर आम आदमी पार्टी की जीवन जोत कौर सेए पटियाला सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह आम आदमी पार्टी से और पूर्व मुख्यमंत्री तथ शिरोमणी अकाली दल के प्रकाश सिंह बादल लम्बी सीट से पिछड़ रहे हैं।

उत्तराखंड में सभी 70 सीटों के प्रारंभिक रुझान आ चुके हैं और वहां भाजपा 42ए कांग्रेस 22 आगे चल रही है। इस राज्य में बहुजन समाज पार्टी एक सीट पर बढ़त बनाये हुए है। मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी खटीमा सीट से करीब एक हजार वोटों से और कांग्रेस उम्मीदवार तथा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लालकुआं सीट से 12 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

मणिपुर की 60 सीटों में 41 के रुझान आ गये हैं जिनमें भापजा 21ए कांग्रेस तीनए नागा पीपुल्स फ्रंट तथा नेशनल पीपुल्स पार्टी छह.छह सीटों पर बढत बनाए हुए है। राज्य विधानसभा चुनाव का पहला परिणाम घोषित किया जा चुका है और यह परिणाम जनता दल यू के पक्ष में गया है और इसके प्रत्याशी नगूरसंगलूर सनाते ने भाजपा के सीएल येमो को 1249 मतों से पराजित किया है। भाजपा नेता तथा राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह हींगांग सीट से 18 हजार वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker