
नई दिल्ली, 22 मार्च (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने जल का सावधानी से उपयोग करने का आह्वान करते हुए कहा है कि इसे व्यर्थ नहीं करना चाहिए।
श्री नायडू ने विश्व जल दिवस पर मंगलवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि सभी लोगों को जल का उपयोग सावधानी से करने का संकल्प लेना चाहिए। सतत् विकास के लिए जल मूल तत्व हैं और इस बहुमूल्य संसाधन को संरक्षित किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा, “विश्व जल दिवस पर आह्वाहन करता हूँ कि इस जीवनदायी प्राकृतिक संसाधन का उपयोग सावधानी से करें। पानी को व्यर्थ नहीं बहाएं, जल स्रोतों को साफ रखें, उनका संवर्धन करें। जल, जीवन का पर्याय है। उप राष्ट्रपति ने कहा कि जल का उपयोग घटाना चाहिए और भविष्य की पीढ़ियों को सौंपने के लिए इसका पुन उपयाेग किया जाना चाहिए।