GlobelNational

ध्रुवीकरण के चलते हुई कांग्रेस की हार : सागर सिंह तोमर

-: संवादाता सक्षम भारत :-
कांग्रेस पार्टी की विधानसभा चुनाव 2022 में हुई हार के कारणों को लेकर एक समीक्षा बैठक दिल्ली में आयोजित हुई। अलीगढ़ से जिला अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह जादौन एवं महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य व जिला उपाध्यक्ष सागर सिंह तोमर 25 वरिष्ठ कांग्रेसी जन एवं प्रत्याशी गण के साथ समीक्षा में उपस्थित हुए। समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने करते हुए कारणों को जाना। अधिकतर कांग्रेसियों ने हार के मुख्य कारणों को बताते हुए अवगत कराया के ध्रुवीकरण के कारण हिंदू मुस्लिम के आधार पर चुनाव हुआ और कांग्रेस प्रत्याशी दौड़ में पिछड़ गए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य सागर सिंह तोमर ने कहा हर बार उत्तर प्रदेश में ही क्यों प्रयोग होता है 2017 में भी ऐसा ही हुआ। पीकेजी के माध्यम से किसान मांग पत्र बनवाए गए अब 2022 में भी बाहर के लोगों से फीडबैक लिया गया। आपके पास कांग्रेस के पुराने और नए कार्यकर्ता थे उनसे भी फीडबैक लिया जा सकता था। लेकिन ऐसा नहीं किया गया यह भी एक कारण है जिससे हम चुनाव हारे हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ठाकुर आनंदपाल सिंह, जय देव उपाध्याय, ब्रजराज सिंह राणा, गणेश शर्मा, बंसीलाल भारती, आनंद सिंह चौहान, धर्मेंद्र लोधी, अखिलेश शर्मा, सलमान इम्तियाज, जमीर खान, असद फारुख, हेमंत सूर्यवंशी, हिना सेन, अजय शर्मा, रोहतास जाटव, सुरेंद्र चौधरी, प्रमोद शर्मा, छेत्रफल शर्मा टप्पल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker