GlobelNational

अगले तीन-चार दिनों तक कई जिलों में गरज के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी

रांची, 06 मई (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। मौसम विभाग ने रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में अगले तीन से पांच दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना जतायी है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान वज्रपात के साथ बारिश का अंदेशा जताया गया है। जबकि 30- 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से सतही हवा भी चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अलर्ट के आधार पर बिजली विभाग ने भी तैयारी शुरू कर दी है। जहां-जहां बिजली के तार पेड़ के पास से गुजरे हैं, उन पेड़ों की छंटाई शुरू कर दी गई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आज और कल 6 मई को रांची के कुछ हिस्से समेत बोकारो, गुमला, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा के अलावा देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज के कुछ भाग में हल्के व मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। ऐसी ही स्थिति अन्य जिलों में सात, आठ व 10 मई तक बनी रहेगी।
बादलों के गरजने के साथ हल्की बूंदाबांदी होने से बुधवार को रांची के अधिकतम तापमान
में गिरावट दर्ज की गई। इस कारण लोगों ने भीषण गर्मी से भी राहत महसूस की। बूंदाबांदी के बाद रांची का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से लुढ़कर 35 के पास पहुंच गया है। 24 घंटों के अंतराल में कई स्थानों पर वज्रपात के साथ हल्के और मध्य दर्जे की बारिश भी हुई। हजारीबाग-रांची के आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई। सबसे अधिक वर्षा 18.5 मिलीमीटर गुमला के पालकोट में दर्ज की गई। वहीं, सर्वाधिक तापमान 42.1 डिग्री डालटनगंज व सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस रांची में दर्ज किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker