Entertainment

प्रदीप पांडेय चिंटू ने काजल राघवानी के साथ की जमकर मस्ती, ‘लहंगा चलेलु लसार के’ रिलीज होते ही मचा तहलका

पटना, 09 मई (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। भोजपुरी इंडस्ट्री में कब क्या हिट हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकताहै। कभी- कभी दर्शकों को एक्टर – एक्ट्रेस की भोली अदाएं ही पसंद आ जाती हैं। भोजपुरिया हर कलाकार को बराबर मान सम्मान और अटेंशन देते हैं। इस समय खेसारीलाल यादव औऱ पवन सिंह के बीच जमकर जुबानी जंग छिड़ी हुई है, लेकिन दोनों के गाने दर्शकों को बेहद पसंद आ रहे हैं। कहना का मतलब साफ है कि भोजपुरी इंडस्ट्री में विवाद अपनी जगह है और मनोरंजन अपनी जगह है। बहरहाल इस समय एक नया तरावटदार भोजपुरी गाना ‘लहंगा चलेलु लसार के’ रिलीज हुआ है। ये गाना आते ही छा गया है। दर्शक इसे खासा पसंद कर रहे हैं। भोजपुरी के रोमांटिक एक्टर कहे जाने वाले प्रदीप पांडेय चिंटू जब भी दर्शकों के सामने आते हैं तो धमाल ही मचा देते हैं। वहीं यदि उनके साथ यदि भोजपुरी की सुपरडुपर बोल्ड और हॉटनेस का तड़का लगाने वाली काजल राघवानी भी हों तो दर्शकों का उत्साह चरम पर पहुंच जाता है। भोजपुरी फिल्म लव विवाह डॉट कॉम जल्द रिलीज होने जा रही है। इससे पहले इसका सांग रिलीज किया गया है। रत्नाकर द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म में प्रदीप पांडेय चिंटू लीड रोल में हैं। वही आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं अदाकी हैं। लव विवाह डॉट कॉम का न्यू सांग ‘लहंगा चलेलु लसार के’ के 7 मई को रिलीज किया गया है। इस गाने में आवाजें नीलकमल सिंह और प्रियंका सिंह की हैं। इसका संगीत रजनीश मिश्रा ने तैयार किया है। वही इसके बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं। इस वीडियो गीत को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। रोमांटिक फिल्म लव विवाह डॉट कॉम जल्द ही सिमेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker