Globel

हत्या के प्रयास के मामले में फरार बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली, 15 सितंबर (सक्षम भारत)। बाहरी उत्तरी जिले के नरेला औद्योगिक इलाके में शुक्रवार की रात रचना नामक महिला को गोली मारने के मामले में पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पहचान जावेद के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पिस्टल भी जब्त कर ली है। जावेद नरेला थाने का हिस्ट्री शीटर है। उस पर आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। तीन इसी तरह के मामलों में जावेद शामिल रहा है। तीन साल पहले उसने लव मैरिज की थी।

शुक्रवार रात नरेला इलाके में रचना नामक महिला को गोली मारने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची। रचना को उसी के दो पड़ोसी खून से लथपथ हालत में सत्यवादी राजा हरिश्चन्द्र अस्पताल में ले गए थे। जहां से बाद में उसे मैक्स अस्पताल में शि ट कर दिया गया। डॉक्टरों ने रचना के पेट में गोली लगना बताया था। पुलिस को शुरूआती जांच में पता चला कि आरोपित जावेद था। जो परिवार के साथ कुरेनी नरेला इलाके में रहता है और ब्रेड सप्लाई का काम करता है। वारदात की रात रचना बिल्डिग की तीसरी मंजिल पर अपने मकान की बालकनी में खड़ी थी। जावेद कार लेकर आया। पहली मंजिल पर जावेद का ससुराल है। वह जबरन अपनी पत्नी को ससुराल से ले जाने लगा। झगड़ा देखने के वक्त जावेद ने हवा में गोली चला दी। गोली रचना के पेट में लगी। जावेद अपनी पत्नी को लेकर कार से फरार हो गया। जावेद के ससुराल वालों से उसके ठिकानों के बारे में पता लगाया। लक्ष्मी नगर, जहांगीरपुरी, स्वरूप नगर, सोफियाबाद आदि इलाकों में छापेमारी की गई। इसी दौरान जांच टीम ने उसे शनिवार देर रात नरेला के स्मृति वन के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल और कार जब्त कर ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker