National

महाराष्ट्र भाजपा ने मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

मुंबई, 17 सितंबर (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 69वें जन्मदिवस के मौके पर मंगलवार को महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सामाजिक कार्यक्रम और एक सेवा सप्ताह का आयोजन किया। समारोह का नेतृत्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कर रहे थे। उन्होंने ट्वीट किया, विकास पुरुष, नए भारत के वास्तुकार और अब तक के सबसे बड़े नेताओं में से एक, आपके (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी) नेतृत्व में, हमारा राष्ट्र नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है और तेजी से नए भारत की ओर अग्रसर हो रहा है। राष्ट्र की सेवा करने हेतु हम आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना करते हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि मोदी जी के मजबूत नेतृत्व में विश्व में भारत की स्थिति मजबूत हुई है। उन्होंने प्रधानमंत्री के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की।

केंद्रीय मंत्र प्रकाश जावड़ेकर ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने अपने नेतृत्व के माध्यम से कई लोगों को प्रेरणा दी है और वह भाग्यशाली है कि उन्हें उनके आधीन काम करने का मौका मिला।

केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के अध्यक्ष रामदास अठावले ने कहा, मैं हमारे गतिशील और ऊजार्वान प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं और उनके लंबे व स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker