GlobelNational

राशनकार्ड धारकों को तिरंगा खरीदने के मामले पर राहुल का केंद्र पर बड़ा हमला

नई दिल्ली, 10 अगस्त (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। राशन देने के बदले गरीबों से तिरंगे के नाम पर जबरन 20 रूपए की वसूली किए जाने वाले वीडियो पर राहुल गांधी ने केंद्र पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, तिरंगा हमारा अभिमान है, ये हर दिल में बसता है। राष्ट्रवाद कभी बेचा नहीं जा सकता। सोशल मिडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राशनकार्ड धारक यह आरोप लगा रहे हैं कि यदि हम तिरंगा नहीं ले रहे तो हमें राशन नहीं दिया जाएगा। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसी वीडियो को फेसबुक पर साझा कर केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा, तिरंगा हमारा अभिमान है, ये हर दिल में बसता है। राष्ट्रवाद कभी बेचा नहीं जा सकता, ये बहुत ही शर्मनाक है कि राशन देने के बदले गरीबों से तिरंगे के नाम पर जबरन 20 रूपए की वसूली की जा रही है। तिरंगे के साथ-साथ हमारे देश के गरीबों के आत्मसम्मान पर भी प्रहार कर रही है भाजपा सरकार। दरअसल हर घर तिरंगा अभियान के तहत मोदी सरकार ने 20 करोड़ घरों पर तिरंगा लगाने का फैसला किया है। सरकार के इस अभियान को बीजेपी शासित राज्य भी खूब भुना रहे हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker