Entertainment

दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह को दी चुनौती

मुंबई, 25 अगस्त (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने पति रणवीर सिंह को मजेदार चुनौती दी है। दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें रणवीर सिंह को चुनौती देते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में दीपिका पादुकोण अपने सारे मोजे पहनने का प्रयास करती नजर आ रही हैं। दीपिका ,रणवीर सिंह को चुनौती देती हैं कि वह भी 30 सेकंड में ऐसा करके दिखायें। उन्होंने एक ही शर्त रखी है कि सभी मोजे एक ही पैर में जाने चाहिए और ऐसा करने के लिए मात्र 30 सेकंड होंगे। दीपिका पादुकोण अपने पैर में 4 मोजे डाल पाने में सफल होती हैं। वह रणवीर सिंह से कहती है, ‘इसे बीट करके दिखाओ। मैं रणवीर सिंह को चुनौती देती हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker