Cricket

कॉमनवेल्थ कराटे व फेडरेशन क्लब चैंपियनशिप : भारतीय एथलीटों ने जीते 16 पदक

नई दिल्ली, 19 सितंबर (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। भारतीय राष्ट्रीय कराटे टीम और एक्सट्रीम मार्शल आर्ट्स इंडिया (एक्सएमए एकेडमी इंडिया) के एथलीटों ने बर्मिंघम में 7 सितंबर से 11 सितंबर तक आयोजित 10वीं कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप और कॉमनवेल्थ कराटे फेडरेशन क्लब चैंपियनशिप 2022 में 16 पदक जीते जिनमें 11 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल है।

इस प्रतियोगिता के कुलीन वर्ग में 21 देशों के 500 खिलाड़ियों और क्लब इवेंट्स में 1400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। भारतीय कराटे टीम ने कराटे इंडिया ऑर्गनाइजेशन (केआईओ) के अध्यक्ष विजय तिवारी, जनरल सचिव संजीव कुमार जांगड़ा और कप्तान अनिकेत गुप्ता की देखरेख में प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

पदक विजेता खिलाड़ी-

1. दीपिका धीमान (सीनियर टीए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट, दिल्ली) ने सीनियर कैटेगरी में 2 रजत और एक कांस्य पदक जीता। दीपिका 2011 से अब तक कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में लगातार 5 बार पदक जीत चुकी हैं और अब वह भारत के साथ-साथ एशिया से राष्ट्रमंडल आयोजनों में लगातार 5 बार पदक जीतने वाली पहली एथलीट हैं।

2. नोबिन पाचा जोमोह (उप एसपी अरुणाचल पुलिस) ने सीनियर कैटेगरी में 1 रजत पदक जीता और यह 2013 से अब तक राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में नोबिन का लगातार चौथा पदक है। वह राष्ट्रमंडल में लगातार चौथी बार पदक जीतने वाले पूर्वोत्तर भारत के पहले एथलीट हैं।

3. स्नेहा गुसाईं ने सीनियर कैटेगरी में 2 रजत पदक जीते और 2018 से अब तक कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में यह उनका लगातार दूसरा पदक है।

4. अर्पणा चौहान (असम राइफल) ने सीनियर कैटेगरी में 1 कांस्य पदक जीता और यह 2018 से अब तक कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में उनका लगातार दूसरा पदक है।

5. नवीन भिंडिया (दिल्ली) ने सीनियर कैटेगरी में 1 रजत पदक जीता।

6. हर्षिल (दिल्ली) ने सीनियर कैटेगरी में 2 रजत पदक जीते।

7. अख्तर (दिल्ली) ने सीनियर कैटेगरी में 1 रजत और कांस्य पदक जीता।

8. मनोज ढोइया (दिल्ली) ने सीनियर कैटेगरी में 1 रजत पदक जीता।

9. यश शर्मा (दिल्ली) ने अंडर-75 किग्रा कुमाइट वर्ग में 1 कांस्य पदक जीता।

10. मीमांशा जोशी (यूपी) ने जूनियर वर्ग में 1 रजत और 1 कांस्य पदक जीता।

बता दें कि अनिकेत गुप्ता और दीपिका धीमान दोनों वर्तमान में दिल्ली में आयकर विभाग (वित्त मंत्रालय, भारत सरकार) में कार्यरत हैं और नोबिन पाचा जोमोह अरुणाचल प्रदेश पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के रूप में कार्यरत हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker