राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ने स्त्री 2 की शूटिंग शुरू की

मुंबई, 27 जून (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म ‘स्त्री 2’ की शूटिंग शुरू कर दी है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर वर्ष 2018 में प्रदर्शित स्त्री के सीक्वल में काम कर रहे हैं। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर ने ‘स्त्री 2’ शूटिंग शुरू कर दी है। राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम पर श्रद्धा कपूर के साथ एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में श्रद्धा कपूर पिंक सूट पहने हुये है। तस्वीर में श्रद्धा ने अपनी एक उंगली अपने गालों पर रखी हुई है। वहीं, दूसरी ओर राजकुमार ब्लैक शर्ट में नजर आ रहे हैं।श्रद्धा की तरह ही राजकुमार भी अपने होठों पर एक उंगली रखे नजर आ रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुये राजकुमार राव ने कैप्शन में लिखा, ‘क्या होगा जब फिर से मिलेंगे स्त्री और पुरुष।’ फिल्म स्त्री 2 में राजकुमार और श्रद्धा के अलावा पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। स्त्री 2, 31 अगस्त, 2024 को रिलीज होगी।