
-: सक्षम भारत :-
अलवर कोर्ट से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार एक युवक फरार हो गया। अलवर शहर के एनईबी थाना पुलिस ने एक युवती से रात्री करीब 3 बजे गलत कार्य करने की नियत व छेड़छाड़ के आरोप में राजगढ़ निवासी गोविंद को हनुमान सर्किल से गिरफ्तार किया था। जिसे एक एएसआई व होमगार्ड न्यायालय लेकर पहुंचे। एएसआई मामले की कार्यवाही में जुट गया। इस दौरान आरोपी होमगार्ड को चकमा देकर फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। कई थानों की पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीकर में सभा व कार्यक्रम था। इस दौरान सुरक्षा के लिए पूरे प्रदेश से पुलिस फोर्स को सीकर में तैनात किया गया। इस लिए सभी थानों में पुलिस फोर्स की कमी थी। जिसका फायदा उठाकर राजगढ़ निवासी गोविंद अलवर न्यायालय से फरार हो गया। इस पर तुरंत कई थानों की पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी। आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही है। लेकिन अभी तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला है। रिपोर्ट:(अजय शर्मा)