
-: सक्षम भारत :-
अलवर पुलिस ने गोविंदगढ़ के व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना का पर्दाफाश करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया वही लूटी हुई रकम भी बरामद की। पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया की 2 दिन पूर्व व्यापारी विशाल गोयल गोयल के साथ ₹650000 की लूट हुई थी जिसमें सर्विलांस तकनीकी आधार व मुखबिर ओ एकत्रित सूचनाओं के आधार पर कुछ लोगों को चिन्हित किया गया कड़ाई से पूछताछ की तो मामले में खुलासा हुआ विशाल गोयल के कर्मचारी रूप राम के द्वारा यह साजिश रची गई। रूपराम ने अपने बुआ के लड़के मुकेश अन्य 3 साथी बलजीत भारत के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। जिस पर पुलिस ने रूपराम मुकेश बलजीत व भरत सैनी को गिरफ्तार किया वही पांचवा आरोपी फरार है। फरार आरोपी की लोकेशन भटिंडा पाई गई जिस पर थाना पुलिस को भटिंडा के लिए रवाना किया गया।
रिपोर्ट:- अजय अलवर