लखनऊ में महिला से रेप-ठगी का आरोपी गिरफ्तार:।
पुलिस ने नोएडा से पकड़ा, आजमगढ़ में भी दर्ज हैं कई मुकदमे।
लखनऊ में आशियाना पुलिस ने दुष्कर्म कर रुपए हड़पने वाले एक शातिर व्यक्ति को गिरफ्तार का जेल भेज दिया है।
आशियाना थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि आरोपित ने तलाकशुदा महिला को अपने झासे में लेकर प्रेम जाल रचाया और खाद्य सामग्री में नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया।
आरोपित ने महिला को झांसी में लेकर करीब 10 लाख रुपए भी ऐठ लिए और फरार हो गया।
आशियाना थाने में पीड़िता की लिखित शिकायत पर आरोपित अमरनाथ मौर्या पुत्र भगवान दास मोर्या निवासी डेरामुसी बड़ागांव थाना रौनाही जनपद अयोध्या के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
स्थानीय पुलिस की टीम ने सर्विलांस की मदद से वांछित आरोपियों को शनिवार जनपद गौतम बुद्ध नगर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
आरोपित के विरुद्ध जनपद आजमगढ़ में भी धोखाधड़ी समेत ठगी आदि के आरोप का मुकदमा दर्ज है।