articleBiharDelhiGlobelUttar Pradesh

कायस्थों की उपस्थिति से रिवर फ्रंट गोमती, लखनऊ की तट हुई गुलजार, सफल हुये कायस्थ समागम कार्यक्रम

लखनऊ (उत्तरप्रदेश) – मौका था कायस्थ समागम के कार्यक्रम का, तट थी गोमती नदी की, ठंड के मौसम में सूर्य देव की उपस्थिति सभी को आत्म विभोर कर रही थी, लगी थी कायस्थों की उपस्थिति की मेला, मंचासीन कायस्थ दिग्गज बढ़ा रहे थे कार्यक्रम की शोभा, दर्शक और श्रोता स्वरुप कायस्थ थे इस सफल हो रहे कार्यक्रम की गवाह, आयोजक अपनी सफ़लता पर अभिभूत थे, लगे थे खान – पान के स्टाल, सभी में थी उत्साह फिर क्यों नहीं होती हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम की समापन?
विदित हो कि बीते 8 दिसम्बर को कायस्थ पाठशाला और भीड़ जुटाने में उसके सहयोगी अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा राष्ट्रीय कायस्थ समागम कार्यक्रम की समापन हर्षोल्लास और भव्यता पूर्ण हो गई है जिसमें माननीयों की उपस्थिति ने कार्यक्रम में चार – चांद लगाई उनमें कायस्थ शिरोमणी पूर्व राज्यसभा सांसद और संगत – पंगत के मुख्य कर्ता – धर्ता आर. के. सिन्हा, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनूप श्रीवास्तव पूर्व आई. आर. एस. प्रधान आयुक्त भारत सरकार, विश्व हिन्दू हृदय सम्राट स्वामी चक्रपाणी जी महाराज,उतारप्रदेश माननीय मन्त्रि अरुण सक्सेना जि,चित्रकूट से पधारे संत स्वामी अकुलानंद, संसार के 72 देशों से सम्बंध रखने वाले मिशन 2 करोड़ चित्रांश अन्तर्राष्ट्रीय के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष और उपाध्यक्ष एवं अन्तर्राष्ट्रीय समन्वयक, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा अनिल कर्ण, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा वेद आशीष श्रीवास्तव, विश्व हिन्दू परिषद के मनोज जी, विन्ध्यवासिनी जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी,नई दिल्ली से पधारे अखिल भारतीय कायस्थ महासभा अजीत सिन्हा जी, छत्तीसगढ़ से विनोद सिन्हा जी, नेपाल से राज कुमार लाल दास, अन्तर्राष्ट्रीय सदस्य मिशन 2 करोड़ समेत आयोजक मंडल में कायस्थ पाठशाला के वर्तमान अध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिन्हा, मेंबर इंचार्ज कायस्थ पाठशाला सह महासचिव अखिल भारतीय कायस्थ महासभा आनंद प्रकाश श्रीवास्तव और उनकी टीम से जुड़े सभी पदाधिकारी – सदस्यों, कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्यक्ष – अप्रत्यक्ष रूप से शामिल बंधुओं ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को निभाई।
कायस्थ नेत्री डॉ इरा श्रीवास्तव, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की महिला संभाग की अघ्यक्षा रिबू श्रीवास्तव समेत कायस्थ समाज की माता – बहनों में नीता सिन्हा आदि एंव कायस्थ मुस्लिम समाज के माता – बहनों ने भी अपनी उपस्थिति को दर्ज करायी। डॉ इरा श्रीवास्तव ने लखनऊ में कायस्थों की अपनी ऑडिटोरियम हो इस हेतु अध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिन्हा जी आग्रह की और इस हेतु उन्होंने अपनी ओर से एक लाख रुपये की चंदे की राशि देने हेतु घोषणा भी की।
स्वामी चक्रपाणी जी महाराज के ओजस्वी भाषण ने कायस्थों में जोश भरने का काम किया और श्री चित्रगुप्त भगवान की जय हो के नारों से कार्यक्रम प्रांगण गुंजायमान हो गया।
डॉ अनूप श्रीवास्तव ने कायस्थों को संगठित रहने का आह्वान किया और आगामी 12 जनवरी 2025 को स्वामी विवेकानंद और महर्षि योगी के जन्मदिवस पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा दिल्ली में आयोजित होने वाली कार्यक्रम में सभी को आने का न्योता दिया।
डॉ सुशील कुमार सिन्हा द्वारा शुरुआत में सभी कायस्थों का वाणी द्वारा, मंचासीन अतिथियों को माला पहनाकर और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और मेंबर इंचार्ज आनंद प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
कायस्थ पाठशाला की ओर से प्रतीक चिह्न देकर भाई आनंद श्रीवास्तव द्वारा अजीत सिन्हा, अनिल कर्ण, विनोद सिन्हा आदि को सम्मानित भी किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker