राखी सावंत ने टास्क के बीच खोया कंट्रोल, पैंट्स में यूरिन कर रुबीना दिलैक से बोलीं- किसी को मत बताना

मुंबई, 20 जनवरी (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। बिग बॉस 14 के लेटेस्ट एपिसोड में घरवाले नया टास्क करते दिखे। इस टास्क में रेड और येलो दो टीम बनाई गईं। इनमें रेड टीम की लीडर रुबीना और येलो टीम के लीडर राहुल वैद्य बनाए गए। टास्क के दौरान राखी सावंत कंट्रोल नहीं कर पाईं और उन्होंने पैंट्स में यूरिन कर दिया।
टास्क के दौरान अर्शी खान कॉमन टॉइलट पर कब्जा जमा लेती हैं। वह अंदर घुसी रहीं और बाहर आने से मना कर दिया। इस बीच राखी सावंत खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाईं। उन्होंने पैंट में ही पेशाब कर लिया। इसके बाद अपनी टीम लीडर रुबीना को बुलाकर अपना ड्रेस दिखाया और सारा मामला बताया। साथ ही उनसे कहा कि वह ये बाद किसी को ना बताएं।
इसके बाद रुबीना ने राखी की मदद के लिए स्ट्रैटजी अपनाई। उन्होंने अंडरगार्मेंट्स चेंज करने के लिए उनको अंदर भेज दिया। रुबीना को पता था कि ऐसा करने से टास्क से उनके कुछ पॉइंट्स चले जाएंगे। लेकिन राखी की पर्सनल हाइजीन को देखते हुए रुबीना ने ये फैसला लिया।
टास्क के पहले दिन भी भूख की वजह से तरह-तरह नौटंकी करके लोगों को एंटरटेन की कोशिश कर रही थीं। उन्हें केले का छिलका खाते हुए भी देखा गया था। निकी तंबोली राहुल और अली गोनी की टीम का हिस्सा हैं। फिर भी वह फ्लिप मारकर अपने फ्रेंड्स अभिनव और रुबीना की मदद करती दिखीं।