articleUttar Pradesh

घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी हुई कम दो विमान रद्द, दर्जन भर से अधिक विमान घंटों लेट

शनिवार तड़के पड़े घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो गई। इससे लखनऊ आने वाले दो विमान रद्द कर दिए गए। जबकि कई विमान एक से ढाई घंटे तक विलंब रहे। वहीं लखनऊ से बैंकॉक जाने वाला एक विमान करीब 8 घंटे विलंब हो गया। एयरपोर्ट सूत्र ने बताया कि शनिवार तड़के लखनऊ के अलावा अन्य स्थानों पर घना कोहरा पड़ने से विमानों का संचालन गड़बड़ा गया। इसकी वजह से दिल्ली से सुबह 6:55 बजे लखनऊ आने वाला इंडिगो का विमान 6e 2025 रद्द कर दिया गया। इसके अलावा बेंगलुरु से सुबह 9:10 बजे लखनऊ आने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान आईएक्स 1977 भी रद्द कर दिया गया। जबकि लखनऊ से दोपहर 11:40 बजे बैंकॉक जाने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान आईएक्स 106 को करीब 8 घण्टे देरी से शाम 7:30 बजे उड़ान भर सका। इसके अलावा लखनऊ से सुबह मस्कट जाने वाला सलाम एयर का विमान तड़के 4 बजे के बजाय 5:15 बजे, सुबह 8:25 बजे दिल्ली जाने वाला एयर इंडिया का विमान 9:50 बजे, मस्कट जाने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान सुबह 8:35 के बजाय करीब 2 घंटा देरी से 10:25 बजे गया। वहीं मस्कट जाने वाला ओमान एयर का विमान सुबह 9:05 बजे के बजाय दोपहर 12:20 बजे, गुवाहाटी जाने वाला इंडिगो का विमान सुबह 9:10 के बजाय 10:15 बजे, रियाद जाने वाला फ्लायनास का विमान 10 बजे के बजाय दोपहर 12:25 बजे रवाना हुआ। इसके अलावा रात 10:20 बजे बेंगलुरु जाने वाले एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान को अगले दिन तड़के 5:20 बजे रवाना होने की संभावना है। इसी प्रकार मस्कट से लखनऊ आने वाला सलाम एयर का विमान शनिवार तड़के 3:15 बजे आने के बजाय 45 मिनट देरी से करीब 4 बजे लखनऊ पहुंच सका। दम्माम से सुबह 6:25 बजे लखनऊ आने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान करीब ढाई घंटे देरी से 9 बजे, दिल्ली से सुबह 7:55 बजे आने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान करीब एक घंटा देरी से 9 बजे, रियाद से सुबह 9 बजे आने वाला फ्लायनास का विमान करीब 2 घंटा देरी से 11 बजे लखनऊ पहुँचा। वहीं लखनऊ से मस्कट जाने वाला ओमान एयर का विमान सुबह 9:05 बजे के बजाय दोपहर 12:20 बजे, पटना जाने वाला इंडिगो विमान सुबह 10:40 के बजाय दोपहर 12:10 पर, दोपहर 11:50 बजे दुबई जाने वाला फ्लाइ दुबई विमान 1 बजे, दोपहर 2:10 पर चंडीगढ़ जाने वाला इंडिगो एयरलाइंस का विमान शाम 5:15 बजे, दोपहर 2:15 बजे दिल्ली जाने वाला एयर इंडिया विमान दोपहर 3:20 पर और मुंबई जाने वाला अकासा एयरलाइंस का विमान शाम 5:30 बजे के बजाय शाम 7:50 बजे पर रवाना हुआ। विमानों के रद्द और लेट लतीफ होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियां उठानी पड़ी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker