GlobelNational

प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

नयी दिल्ली, 05 मार्च (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान को उनके 62वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और राज्य को विकास की ‘‘नई ऊंचाइयों ‘‘ पर ले जाने के लिए उनकी प्रशंसा की। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा के ऊर्जावान नेता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान को जन्मदिन की अशेष शुभकामनाएं। उन्होंने अपने नेतृत्व में राज्य को विकास की नई ऊंचाइयां दी हैं। मैं उनके सुखी, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।’’ चैहान 2005 से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं, लेकिन वर्ष 2018 के राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद वह 15 महीने सत्ता से दूर रहे। हालांकि कांग्रेस विधायकों के दलबदल के बाद वह फिर से मुख्यमंत्री बने और बाद में कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के कारण खाली सीट पर हुए उपचुनाव में उनकी पार्टी ने जीत दर्ज की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker