
भोपाल, 08 मार्च (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने महिला सफाई कर्मियों के साथ उनके स्वच्छता कार्य में भी झाड़ू लगाकर हाथ बंटाया। श्री चैहान ने यहां स्थित नेहरू नगर चैराहे पर कार्यरत सफाई कार्य कर रही महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। महिला सशक्तिकरण के पहलुओं पर बातचीत की उनकी कठिनाइयों की जानकारी भी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने इसके पहले सुबह सात बजे निवास से ड्यूटी पर तैनात महिला वाहन चालक, महिला पीएसओ महिला एसडीएम के साथ बातचीत की उन्हें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। इसके पश्चात मुख्यमंत्री का वाहन काफिला जिसमें सिर्फ महिला सुरक्षाकर्मी भी तैनात थीं, नेहरू नगर चैराहे की ओर रवाना हुआ। श्री चैहान ने आज प्रातः नेहरू नगर चैराहे पर चाय पर जिन महिला स्वच्छता कर्मियों से बातचीत की उनमें श्रीमती शशि, प्रभा, सरोज ,शकुन बाई, ललिता देवी और उषा भाई शामिल हैं।