Entertainment

मलाइका और अर्जुन अपने गैंग के साथ लॉन्ग वीकेंड पर अलीबाग में, दिखाया रिजॉर्ट के अंदर का नजारा

मुंबई, 31 मार्च (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने फ्रेंड्स के साथ होली वीकेंड पर अलीबाग पहुंचे, जहां की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर भी उन्होंने दिखाई हैं। मुंबई में कोरोना को लेकर पब्लिक और प्राइवेट होली सेलिब्रेशन और पार्टियों पर लगे प्रतिबंध की वजह से इन सितारों ने अलीबाग की तरफ रुख किया और साथ में होली वाले वीकेंड को इंजॉय किया है।

इस शॉर्ट ट्रिप पर मलाइका और अर्जुन कपूर के साथ रिया कपूर भी अपने बॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ पहुंची थीं। इनके अलावा मसाबा गुप्ता भी अपने बॉयफ्रेंड सत्यदीप मिश्रा के साथ वहां थीं।

दोनों के इंस्टाग्राम स्टोरी की ये तस्वीरें इस बात की सबूत हैं कि मलाइका और अर्जुन ने अलीबाग में क्वॉलिटी टाइम बिताया है और इसी के साथ अपने वर्कआउट का दोनों ने वहां भी खूब ध्यान रखा है। मलाइका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर कर वहीं की झलकियां दिखाईं, वहीं अर्जुन पूल के किनारे रस्सी कूदते (स्किपिंग रोप से एक्सरसाइज) करते दिखे।

दोनों ने वहां लाजवाब सी फूड क्रैब और प्रॉन का भी खूब स्वाद चखा। यह शानदार फूड रिया के किचन से तैयार हुआ था और इसके लिए अर्जुन ने उनका शुक्रिया अदा किया। रिया कपूर खाना बनाने की बेहद शौकीन हैं और इसकी झलकियां वह अक्सर सोशल मीडिया पर भी शेयर किया करती हैं।

रिया कपूर और अर्जुन कपूर ने भी रिजॉर्ट के अंदर की कई झलकियां सोशल मीडिया पर दिखाई हैं। प्रफेशनल फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर की फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ हाल ही में रिलीज हुई थी। इसके अलावा उनके हाथ में दो और फिल्में हैं जिनमें ‘भूत पुलिस’ और ‘एक विलन रिटर्न्स’ शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker