Globel

महिलाओं के जुडने से भाजपा संगठन और अधिक मजबूत होगा: सिद्धार्थन

नई दिल्ली, 05 अगस्त (सक्षम भारत)। भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा ने सोमवार को बाबू बाजार, सरोजनी नगर और नेताजी सुभाष प्लेस पर संगठन पर्व सदस्यता अभियान के कार्यक्रमों का आयोजन किया। सदस्यता अभियान के कार्यक्रमों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली के प्रभारी श्याम जाजू एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने संबोधित किया। कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाते हुये राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली के प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि महिलाशक्ति देश व समाज के सर्वांगीण विकास में सबसे अहंम भूमिका निभाती आयी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने भी महिला सशक्तिकरण के लिये अनेकों योजनाएं लागू की है जिससे महिलाओं के जीवन में अभूतपूर्व बदलाव हुये हैं। जननी सुरक्षा योजना हो, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना हो, सुकन्या समृद्धि योजना हो, प्रधानमंत्री जन धन योजना हो, मुद्रा योजना हो या फिर महिलाओं के प्रति बढते अपराध पर कानून स त करने के साथ साथ, स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत गांव-गांव घर-घर करोड़ों शौचालयों का निर्माण कार्य कर महिला समाज को स मान से जीने का अधिकार भी दिया है। जाजू ने कहा कि संगठन पर्व सदस्यता अभियान में महिलाओं की भागीदारी से पार्टी को मजबूती मिलने के साथ-साथ संगठन का विस्तार होने से हमें वो बल मिलेगा जो दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान हमें विजय की ओर ले जायेगा। प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने कहा कि महिला कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में महिलाओं के अलावा समाज के सभी वर्गों के लोगों से जनस पर्क करें और उन्हें भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करवायें। 11 अगस्त नजदीक है और इस दिन संगठन पर्व कार्यक्रमों का समापन है, इस बात पर विशेष ध्यान दें और क्षेत्र में की जा रही मेहनत को दुगना करें। समाज के सभी वर्ग के लोगों को सदस्यता अभियान से जोडने के लिए आप सभी कार्यकर्ताओं का प्रयास संगठन को मजबूत करेगा। क्षेत्र में की गई मेहनत हमें लक्ष्य की ओर ले जाने के साथ साथ कई लाख साथी सदस्य देगी जो संगठन के लिए तन मन धन समर्पित कर काम करेगी। लक्ष्य को ध्यान में रखकर और जिन बूथों पर सदस्यता की सं या कम आ रही है उन पर अब और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। सदस्यता अभियान को हम सभी को मिलकर दिल्ली की गलियों महौल्लों तक ले जाना है और महिलाओं को भाजपा का सदस्य बनाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker