GlobelNational

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने जगन्नाथ पहाड़िया के निधन पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली, 20 मई (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने गुरुवार को राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के निधन पर शोक व्यक्त किया। जगन्नाथ पहाड़िया का बुधवार की देर रात कोरोना से निधन हो गया। राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट कर कहा, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के निधन से दुःख हुआ। वंचित वर्ग की आवाज, लोकप्रिय जनसेवक और कुशल प्रशासक पहाड़िया ने राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री के रूप में भी राष्ट्र निर्माण में विशिष्ट योगदान किया। उनके प्रियजनों के प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। उपराष्ट्रपति नायडू ने ट्वीट कर कहा, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के निधन पर दुखी हूं। अपने यशस्वी सार्वजनिक जीवन में आपने राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री के संवैधानिक दायित्वों का पूरी निष्ठा और मर्यादा से निर्वहन किया। शोक संतप्त परिजनों और सहयोगियों के प्रति मेरी विनम्र संवेदनाएं। ओम शांति!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker