GlobelNational

युवाओं के साथ अन्याय कर रही है केन्द्र सरकार : गहलोत

नई दिल्ली, 22 जून (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि केन्द्र सरकार रोजगार के नाम पर युवाओं के साथ छल कर रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई भयंकर है,बेरोजगारी को लेकर देश में हाहाकार मचा हुआ है। आर्थिक स्थिति गर्त में जा रही है। युवा परेशान हैं। देश में अराजकता का माहौल है।

गहलोत ने बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार युवाओं, जवानों, किसानों के हित में आवाज उठाते रहे हैं। इसी लिए भाजपा सरकार जांच एजेंसियों से राहुल गांधी को परेशान करा रही है। गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) 50 घंटों तक पूछताछ कर चुकी है। इस दौरान राहुल गांधी से दुश्मनों की तरह व्यवहार किया है। ऐसा व्यवहार इससे पहले किसी राजनीतिक दल के नेता के साथ नहीं देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा भी कई प्रदेशों में विपक्ष की भूमिका में है लेकिन उनसे साथ वहां ऐसा व्यवहार नहीं किया जाता है।

गहलोत ने कहा कि कांग्रेस के शांतिपूर्ण प्रदर्शन को रोका गया। पार्टी की महिला नेताओं के साथ पुलिस-प्रशासन ने अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कहती है कि कांग्रेस मुक्त भारत बना देंगे लेकिन उनका यह सपना कभी पूरा नहीं होगा। क्योंकि जो देश की भावना है वहीं कांग्रेस की भावना है। पार्टी जनता के हितों के मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker