
नई दिल्ली,(ऐजेंसी/सक्षम भारत) नगलोइ,भीमराव आंबेडकर सामाजिक परिवर्तन संगठन (बस्ता) के तत्ववाधान मे सक्षम भारती के सहयोग से बाहरवी कक्षा में सफलता प्राप्त कर विश्व विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति साक्षात्कार के कार्यक्रम का आयोजन नांगलोई की धानका धर्मशाला,(शिव मंदिर, धानका समाज) में किया गया,इस अवसर पर सक्षम भारती के श्री नीरज शर्मा,श्री संजय अरोडा, सुश्री गुप्रीत कोर,व बस्ता के कोषाध्यक्ष श्री प्रवीण बागड़ी,अध्यक्ष श्री महेन्द्र विद्यार्थी,सर्व धानका समाज नांगलोई के अध्यक्ष श्री महेन्द्र मावर तारा चन्द बामनिया,विक्की खनगवाल उपस्थित थे,इस अवसर पर प्रसिद्ध प्रो सुभाष मलिक ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए जब तक हम अपने लक्ष्य की ओर पुरी एकाग्रता के साथ नही बढ़ते तब तक सही मायने मे सफलता प्राप्त करने कठिनाया आती है,बस्ता के संयोजक श्री राजेन्द्र खर्रा ने कार्यक्रम में आए सभी का स्वागत करते हुए सात्क्षाकार देने वाले सभी विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा आप सभी को अपने व्यक्तित्व को निखारने का प्रयास करते रहना चाहिए,हमारा व्यक्तित्व ही हर जगह छाप छोडता है,समारोह में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन ओर भविष्य के लिए मार्गदर्शन किया