EducationPolitics

अब शेयर बाजार से होगी सोने की खरीद बिक्री

-सनत जैन-

-: ऐजेंसी/सक्षम भारत :-

मुंबई स्टॉक एक्सचेंज में सोने की खरीद बिक्री अब शेयर की तरह होगी। इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट स्कीम (ईजीआर) मुंबई स्टॉक एक्सचेंज ने लांच की है। इसमें 995 और 999 की शुद्धता के सोने की ट्रेडिंग शुरू होगी। प्रति 1 ग्राम के गुणक में शेयर की खरीदी बिकवाली होगी। शेयर बाजार में पहली बार सोने की डिलीवरी की व्यवस्था भी की गई है। मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का मानना है, कि इस माध्यम से सोने की उचित और पारदर्शी कीमत मैं लेनदेन किया जा सकेगा। इसके लिए डीमेट अकाउंट होना जरूरी है। मुंबई स्टॉक एक्सचेंज ने जो योजना जारी की है उसके अनुसार शेयर की तरह अब सोने की खरीद बिक्री भी हो सकती है। यदि सोने का फिजिकल स्टॉक करना चाहते हैं। तो सोने की डिलीवरी भी शेयर बाजार के माध्यम से दी जाएगी।

भारत में शेयर बाजार के माध्यम से पहली बार सोने की खरीद बिक्री का कारोबार शुरू हुआ है। इसके शुरू होने के पहले ही शेयर बाजार के लोग यह कहने लगे हैं, कि अगले 2 सालों के अंदर सोने के भाव प्रति 10 ग्राम 1लाख रूपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकते हैं। निश्चित रूप से इसके पीछे शेयर बाजार में जिस तरह की सट्टेबाजी होती है। मांग और आपूर्ति के सिद्धांत पर शेयर की रेट तय होते हैं। ठीक उसी तरह अब सोने की खरीद बिक्री में भी सट्टेबाजी होना तय है।

बड़े-बड़े करोड़पति, अरबपति एवं आम छोटे निवेशक सोने की खरीद बिक्रीमुनाफा कमाने के लिए करेंगे। शेयर बाजार से अब सोने की रेट तय होंगे। मुंबई स्टॉक एक्सचेंज ने जो योजना लांच की है। उसके अनुसार भारतीय नागरिकों में सोने के प्रति बड़ा आकर्षण बना रहता है। सोने को हमेशा सुरक्षित निवेश एवं नगद धन के रूप में देखा जाता है। अब शेयर मार्केट के माध्यम से शेयर की खरीद बिक्री होगी। सोने में मुनाफा भी ज्यादा मिलने की संभावना बनी रहेगी। दीपावली के मुहूर्त में सोने का यह कारोबार शुरू हुआ है। आगे चलकर यह कौन सा रूप लेगा।

इसके बारे में कुछ कह पाना मुश्किल है। लेकिन जिस तरह से शेयर बाजार से जुड़े हुए निवेशक आपस में चर्चा कर रहे हैं। उसके अनुसार अगले 2 साल में सोने के भाव 1लाख रूपये प्रति 10 ग्राम होने की संभावना व्यक्त कर ही दी है। मुंबई स्टॉक एक्सचेंज को सोने की ट्रेडिंग शुरू करने के बाद बहुत तेजी के साथ कारोबार बढ़ने की संभावना दिख रही है। मुंबई स्टॉक एक्सचेंज के सीबीओ समीर पाटिल का कहना है, कि इस योजना में आम निवेशकों के साथ बड़ी संख्या में आयातक, बैंक,रिफाइनर्स,बुलियन ट्रेडर्स, ज्वैलरी और आभूषण निर्माता भी शामिल होंगे। जिसके कारण मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का कारोबार बहुत तेजी के साथ नई ऊंचाइयों को छुएगा।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker