लखनऊ में सिक्योरिटी गार्ड की संदिग्ध मौत।:
लखनऊ में सिक्योरिटी गार्ड की संदिग्ध मौत।:
पत्नी ने कहा- काम के दबाव से थे परेशान, कंपनी के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
लखनऊ में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
मृतक की पत्नी ने सिक्योरिटी कंपनी पर अधिक कार्य लिए जाने के कारण मौत होने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को सरोजनी नगर थाने में तहरीर दी है।
कानपुर स्थित पुलिस लाइन में करता था ड्यूटी।
बंथरा के गाढी चुनौटी गांव निवासी महिला प्रतिभा सिंह के मुताबिक उनके पति धर्मेद्र सिंह गोमती नगर के विभूति खंड स्थित व्हाइट विंग्स सिक्योरिटी गार्ड सर्विस में नियुक्त थे।
प्रतिभा का कहना है कि पति धर्मेंद्र बट 11 नवंबर को दोपहर करीब 12 बजे घर से ड्यूटी करने गए थे।
कुछ देर बाद करीब सवा 1 बजे उपेंद्र नमक सुपरवाइजर ने फोन कर सूचना दी कि उसके पति की मौत हो गई है।
महिला ने क्रिया कर्म करने के बाद गुरुवार को सरोजनी नगर थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की
सरोजनी नगर थाना प्रभारी निरीक्षक राजदेव राम प्रजापति ने बताया कि मृतक धर्मेंद्र की मौत के बाद पोस्टमॉर्टम कराया
रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ जांच कर आगे कार्रवाई की