लखनऊ में विधायक ने विकास दर्शन रथ रवाना किया:।
लखनऊ में विधायक ने विकास दर्शन रथ रवाना किया:।
किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी, फीडबैक लिया।
लखनऊ में सरोजनी नगर विधायक डाॅ राजेश्वर सिंह ने विकास दर्शन रथ रवाना किया।
रथ बुधवार शाम बंथरा के मेमौरा पहुंचा। जहां बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने रथ का स्वागत किया।
इस दौरान ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।
इससे पहले बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
ग्रामीणों को बताया गया कि महिलाओं के शक्तिकरण को समपित तारा शक्ति केंद्र सिलाई सेंटर प्रतिदिन 4000 लोगों को निशुल्क भोजन उपलब्ध करवा रहा है।
इसी तरह रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा एवं युवा शक्तिकरण केंद्र के माध्यम से 1200 से अधिक मेधावियों को लैपटॉप, टैबलेट, साइकिल उपलब्ध कराई जा रही है
गर्ल्स कॉलेजो में स्मार्ट क्लास रूम और डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जा रही है। ग्रामीणों ने विधायक डाॅ राजेश्वर सिंह के प्रयासों की सराहना की।