GlobelNational

शिवराज ने श्रद्धांजलि अर्पित की नंदकुमार के प्रति

भोपाल, 02 मार्च (ऐजेंसी/सक्षम भारत)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं खंडवा सांसद नंदकुमार सिंह चैहान के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
श्री चैहान ने ट्वीट के जरिए कहा कि लोकप्रिय जननेता ‘नंदू भैया’ हम सबको छोड़कर चले गए। हमारे सब प्रयास विफल हुए। नंदू भैया के रूप में भाजपा ने एक आदर्श कार्यकर्ता, कुशल संगठक, समर्पित जननेता को खो दिया। श्री चैहान नेे कहा कि नंदू भैया के निधन से वे व्यथित हैं और यह उनके लिए निजी क्षति है।
श्री चैहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में श्री नंदकुमार सिंह चैहान ने अपना सर्वोत्कृष्ट योगदान दिया। उनकी पार्थिव देह आज उनके गृह गांव पहुंचेगी। कल हम सब उन्हें विदायी देंगे।
प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने ट्वीट में कहा है वे राजनीति के विराट व्यक्तित्व थे। वे छह बार सांसद, तीन बार नगरपालिका अध्यक्ष और दो बार विधायक रहे। उन्हें लगातार दो बार प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष रहने का सौभाग्य मिला। उन्होंने भी नंदू भैया के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
प्रदेश भाजपा के नेताओं और राज्य के मंत्रियों ने भी श्री चैहान के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker