मौसम खराब होने से लखनऊ पहुंचे इंटरनेशनल विमान को जयपुर किया डाइवर्ट, दर्जन भर से अधिक विमान विलंब
दिल्ली से लखनऊ आने वाला एक विमान निरस्त,
मौसम खराब होने के कारण रविवार को लखनऊ पहुंचे एक इंटरनेशनल विमान को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। बाद में वह करीब डेढ़ घण्टे बाद वापस लखनऊ लौटा। वहीं लखनऊ से दम्माम जाने वाला विमान करीब 8 घंटे देरी से लखनऊ से रवाना हुआ। इसके अलावा दिल्ली से आने वाला एक विमान निरस्त कर दिया गया। दम्माम से तड़के 5:30 बजे लखनऊ पहुंचने वाला फ्लाइनॉस का विमान (एक्सवाई 896) चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर नहीं उतर सका। बल्कि उसे जयपुर के लिए डायवर्ट कर दिया गया। तब यह विमान चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर चक्कर काटने के बाद जयपुर चला गया। बाद में जयपुर से करीब डेढ़ घंटे बाद लखनऊ एयरपोर्ट पहुंच सका। इसके कारण लखनऊ से वापस सुबह 6:30 बजे दम्माम जाने वाला यह विमान (एक्सवाई 897) करीब 8 घंटा देरी से दम्माम के लिए दोपहर 2:25 बजे रवाना हुआ। इसके अलावा दिल्ली से दोपहर 2:35 बजे लखनऊ आने वाला इंडिगो का विमान (6ई 2172) रद्द कर दिया गया। उधर लखनऊ से सुबह 10:40 बजे पटना जाने वाला इंडिगो का विमान (6ई 6902) करीब 1 घंटे देरी से रवाना हुआ। लखनऊ से शाम 4 बजे बेंगलुरु जाने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान (आईएक्स 2718) शाम 6:15 पर गया। वहीं लखनऊ से रात 8:10 बजे दिल्ली जाने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस (आईएक्स 1119) आधा घंटा लेट 8:40 पर रवाना हुआ। जबकि लखनऊ से दोपहर 2:55 बजे पुणे जाने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान (आईएक्स 1118) करीब आधा घंटा देरी से 3:25 बजे उड़ान भर सका। बेंगलुरु से दोपहर बाद 3:30 बजे लखनऊ आने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान (आईएक्स 2717) शाम 5:15 बजे लखनऊ पहुंचा। लखनऊ से शाम 7:20 बजे दिल्ली जाने वाला इंडिगो का विमान (6ई 5072) एक घंटा देरी से 8:20 बजे रवाना हुआ। इसी तरह लखनऊ से शाम 8:10 बजे दिल्ली जाने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान (आईएक्स 1119) एक घंटा देरी से रात 9:10 बजे रवाना हुआ। इसके अलावा लखनऊ से रात 9:35 बजे बेंगलुरु जाने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान (आईएक्स 2734) एक घंटा देरी से 10:35 बजे उड़ान भर सका।